मानपुर: ताला बांधवगढ़ में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती कार्यक्रम में चिकित्सा दलों की ड्यूटी लगाने के निर्देश
Manpur, Umaria | Apr 11, 2026 14 अप्रैल को संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती कार्यक्रम का आयोजन बांधवगढ ताला मे किया जाना है।इस दौरान स्मारक स्थल पर श्रद्धालुओं का आवागमन जारी रहेगा जिस पर डिप्टी कलेक्टर हरनीत कौर कलसी ने श्रद्धालुओ के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए चिकित्सा दल की आवश्यक किट के साथ ड्युटी लगाए जाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए हैं।