सदर: आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता अनिकेत धानुक को समर्थकों समेत हिरासत में लिया गया, पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप
Sadar, Lucknow | Jul 10, 2026 लखनऊ में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख कार्यकर्ता अनिकेत धानुक को उनके समर्थकों के साथ पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराज़गी फैल गई। पार्टी की ओर से जारी बयान में इस कार्रवाई को सरकार की "तानाशाही" करार देते हुए आरोप लगाया गया कि दलित समाज की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।