मनोहरथाना: कोलुखेडी मालियान विद्यालय में कार्यरत अध्यापक ने विद्यालय में वाटर कूलर भेंट किया
विद्यालय में छात्र छात्राओं के पेयजय के लिए आवश्यकताओं को देखते हुए यहां कार्यरत शिक्षक ओम प्रकाश शर्मा द्वारा ₹60 हजार रुपए की लागत से विद्यालय परिवार में वाटर कूलर भेंट किया गया l इस मौके पर आमंत्रित मुख्य अतिथि इसी विद्यालय में रहे पूर्व प्रधानाचार्य एवं वर्तमान अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चंद्र शेखर लोहार द्वारा वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया।