खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंसार टोला निवासी 26 वर्षीय सूरज पुत्र शिवलाल ने बीती रात अज्ञात कारणों से घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक कलह को वजह माना जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।