तोशाम: अध्यापिका मनीषा की संदिग्ध मौत पर तोशाम व्यापार मंडल ने कस्बे में विरोध मार्च निकाला
Tosham, Bhiwani | Aug 19, 2025 अध्यापिका मनीषा की संदिग्ध मौत मामले में मंगलवार रात्रि तोशाम व्यापार मंडल ने कस्बे में विरोध स्वरूप मार्च निकालते हुए बुधवार को तोशाम बाजार पूर्ण रूप से बंद रखने का ऐलान किया। इस दौरान व्यापारियों में मनीषा की संदिग्ध मौत को लेकर काफी रोष दिखाई दिया और उन्होंने कस्बे में मार्च निकालते हुए विरोध स्वरूप जोरदार नारेबाजी भी की।