तोशाम: तोशाम के विभिन्न मंदिरों में शनिवार देर रात तक धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व
Tosham, Bhiwani | Aug 17, 2025 शनिवार देर रात्रि कस्बे में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कान्हा के जन्मोत्सव की खुशी में विभिन्न मंदिरों में सुंदर-सुंदर झांकियां सजाई गई तो पालने अर्थात झूलों में कान्हा के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को सजाकर बैठाया गया था जहां श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ झूला झूलाते हुए पूजा अर्चना की।