तोशाम: भिवानी में दर्दनाक हादसा: मायके से लौट रही महिला को पिकअप चालक घसीटता हुआ ले गया
Tosham, Bhiwani | Aug 11, 2025 भिवानी के तोशाम में पिकअप ने महिला को टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल महिला की मौत हो गई। इस एक्सीडेंट की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें पिकअप महिला को टक्कर मारता हुआ दिखाई दे रहा है। इधर मामले की सूचना मिलते ही तोशाम थाना पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।