गंगापुर: संभागीय आयुक्त साबरमल वर्मा रहे गंगापुर सिटी दौरे पर, सुनी आमजन की परिवेदनाएं
भरतपुर संभाग के संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा गंगापुर सिटी दौरे पर रहे। इस दौरान संभागीय आयुक्त ने पंचायत समिति के सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली।और विभागवार कार्यों की समीक्षा कर पेडेंसी का निस्तारण करने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद संभागीय आयुक्त ने जनसुनवाई भी की। जिसमें 34 विभिन्न विभागों से संबंधित प्रकरण प्राप्त हुए।