गंगापुर: भरतपुर संभाग के आईजी राहुल प्रकाश रहे गंगापुर सिटी दौरे पर, पुलिस अधिकारियों की ली बैठक
भरतपुर संभाग के आईजी राहुल प्रकाश गंगापुर सिटी दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक की। ओर जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था,अपराध नियंत्रण, और साइबर सिक्योरिटी सहित अन्य मुद्दों पर पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा की। बैठक में बेहतर पुलिसिंग अपराध नियंत्रण और नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के निर्देश दिए।