गंगापुर सिटी में कोतवाली थाने के समीप सब्जी मंडी में चोरों ने परचूनी की दुकान के ताले तोड़कर हजारों की नगदी सहित हजारों रुपए का परचूनी का सामान चुरा लें गये। वहीं कोतवाली थाने के सामने 15 दिन में चोरी की दूसरी घटना है। शहर में लगातार हो रही चोरियों को लेकर दुकानदार परेशान बने हुए हैं।