गंगापुर: गंगापुर सिटी में जिला कलेक्टर ने किया शहरी क्षेत्र का औचक निरीक्षण, जमीनी स्तर पर लिया जायजा
जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव सैनी ने जिले के शहरी क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्र में साफ सफाई, कचरा निस्तारण एवं रीसाइकलिंग प्रबंधन, सार्वजनिक शौचालय की सफाई, नाली एवं नालों की वस्तु स्थिति, कचरा पात्रों का नियमित निस्तारण आदि से संबंधित व्यवस्थाओं का जमीन स्तर पर जायजा लिया।