डालमिया सीमेंट प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश, 17 दिन से धरना जारी; 200 से ज्यादा सुरक्षा गार्डों की नौकरी का मुद्दा गरमाया
रीवा के नौवस्ता स्थित डालमिया सीमेंट प्लांट को लेकर ग्रामीणों और कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर सैकड़ों ग्रामीण और प्लांट से निकाले गए कर्मचारी पिछले 17 दिनों से धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जिस गांव की जमीन पर प्लांट खड़ा हुआ, उसी गांव के लोगों को अब रोजगार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को आवेदन देकर अपनी समस्याएं रखीं और बातचीत भी की, लेकिन उनका कहना है कि अब तक ठोस समाधान नहीं निकला है।
ग्रामीणों के मुताबिक, प्लांट के लिए जमीन देने के बदले स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया था। लेकिन अब रोजगार का मुद्दा ही विवाद की वजह बन गया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जेपी के समय से कई वर्षों तक काम करने वाले 200 से ज्�