कृत्यानंद नगर: मधुबनी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्मैक के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
पूर्णिया के वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर जिले में अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में मधुबनी थाना पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर 16.64 ग्राम स्मैक के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मोहम्मद इरशाद और अमन कुमार महतो दोनों को न्यायिक हिरासत पूर्णिया भेज दिया गया है