हरिद्वार: केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने बहादराबाद ब्लॉक में आयोजित पीएम जन-मन योजना कार्यक्रम में की शिरकत
केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह आज हरिद्वार पहुंचे जहां उन्होंने बहादराबाद ब्लॉक में आयोजित पीएम जनमन योजना कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, महालक्ष्मी किट और जनजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना और आयुष्मान भारत समेत कई योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। कार्यक्रम में उत्तराखंड के कैबिनेट सतपाल महाराज और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक समेत कई लोग मौजूद रहे।