चरखी दादरी: चरखी दादरी जिले में बारिश को किसानों ने बताया फायदेमंद, सरकार से खाद उपलब्ध कराने की मांग की
चरखी दादरी जिले में आज वीरवार को दोपहर 3 बजे हुई बारिश को क्षेत्र के किसानों ने आगामी फसल के लिए फायदेमंद बताया है वहीं क्षेत्र के किसानों ने आगामी फसल की बिजाई के लिए किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध करवाने की सरकार से मांग की है। गांव जावा के किसानों ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।