चरखी दादरी: कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में घिकाडा सहित विभिन्न गांवों में स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन
हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के जन्मदिन उपलक्ष्य में आज वीरवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक माडल दादरी जिला बनाओं संगठन के तत्वावधान में गांव धिकाडा, फतेहगढ, मिर्च गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 234 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। स्वास्थ्य जांच शिविर में आंख कान गला व सामान्य बिमारियों की जांच की गई।