मिर्ज़ापुर: सड़क सुरक्षा माह के तहत कलेक्ट्रेट से जनप्रतिनिधियों ने पदयात्रा को दिखाई हरी झंडी, यातायात नियमों के प्रति दिलाई शपथ
सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत कलेक्ट्रेट मे गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों ने यातायात नियमों के प्रति लोगों को शपथ दिलाई। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा रवाना किया। कलेक्ट्रेट से निकलकर टीबी अस्पताल तिराहा होते हुए निर्धारित रास्तों से पदयात्रा निकाली गई। जिसमें नगर विधायक, मड़िहान विधायक, 96 विधायक, मझवा विधायक शामिल रहे।