मिर्ज़ापुर: नव वर्ष के शुभ अवसर पर नगर में फूलों की दुकानों पर हुआ लाखों का कारोबार, कोलकाता व मुंबई से लाए गए फूल
बताते चले कि शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के संकट मोचन मंदिर के पास लगे फूलों की दुकानों पर बुधवार की रात लगभग 10:00 बजे नववर्ष के शुभ अवसर पर फूलों की जमकर खरीदारी की गई। दुकानदार आमोद माली ने बताया कि पिछली साल की तुलना में इस साल फूलों की दुकानदारी काफी अच्छी हुई है। जिससे हम लोग खुश हैं। इस बार कोलकाता मुंबई व बैंगलोर से फूल मंगाए गए थे। जिसकी बिक्री हुई है।