मिर्ज़ापुर: नव वर्ष 2026 के पहले दिन विंध्य धाम में श्रद्धालुओं का उमड़ा रेला, लाखों भक्तों ने मंगल कामनाओं के साथ नवाया शीश
नव वर्ष 2026 के प्रथम दिन विंध्याचल मां विंध्यवासिनी के धाम में जनपद के अलावा अन्य जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। लाखों श्रद्धालुओं ने मंगल कामनाओं के साथ मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। जिला प्रशासन ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी। नई वीआईपी, पुरानी वीआईपी, सदर कोतवाली रोड और गंगा घाट मार्ग भक्तों से पटा रहा।