मिर्ज़ापुर: कोतवाली कटरा के पथरहीया के पास बाइक पर सवार दो युवकों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के पथरिया के पास गुरुवार की सुबह 11:30 बजे बाइक पर सवार दो युवकों को रोडवेज की बस ने टक्कर मार दिया जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान मनीष प्रजापति पुत्र राजेश प्रजापति उम्र लगभग 17 साल जो की डगहर का रहने वाला है। घायल की पहचान मोहित प्रजापति पुत्र चंदन प्रजापति उम्र लगभग 16 साल इलाज जारी हैं।