खलीलाबाद: मिशन शक्ति अभियान में युवती को बहला-फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
मिशन शक्ति 5.0 के तहत कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त नितिन कुमार को बुधवार सुबह उसके गांव दलेलगंज के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। वादी की तहरीर पर 18 अप्रैल को मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को पकड़ लिया और अपहृता को सकुशल बरामद कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है