राजपुर: पिकअप में ठूंस-ठूंसकर ले जाए जा रहे 8 बैल बरामद, दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
बलरामपुर जिले की राजपुर पुलिस ने पशु क्रूरता और अवैध पशु परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पिकअप वाहन में ठूंस-ठूंसकर ले जाए जा रहे 8 बैलों को मुक्त कराया है और झारखंड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता, अवैध परिवहन और मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। मामला राज