हुज़ूर: भोपाल के कटारा हिल्स में बुजुर्ग सब्जी विक्रेता से लूट, हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Nov 14, 2024 भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने सब्जी का व्यापार करने वाले बुजर्ग के हाथ से मोबाइल झपट लिया। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया।घटना बुधवार की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और तलाश कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी 13अपराध अलग-अलग थानों में दर्ज हो चुके हैं।