गाज़ियाबाद: संजय कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी महिला से बाइक सवार बदमाशों ने झपटी चेन, आरोपी फरार
गाजियाबाद में बुधवार सुबह एक बड़ी वारदात सामने आई। बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेत्री दमयंती सिंह से सोने की चेन छीन ली। घटना दिल्ली-मेरठ रोड स्थित संजय कॉलोनी के पास की है।दमयंती सिंह अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए घर से बाहर निकली थीं। वह अभी गेट पर ही खड़ी थीं कि दो बदमाश बाइक पर आए। उन्होंने तुरंत दमयंती के गले से सोने की चेन झपट ली।