गाजियाबाद में मोदीनगर इलाके के गांव फजलगढ़ में गेंहू की फसल में भीषण आग लग गई। आग के कारण चार किसानों की लगभग बीस बीघा फसल जलकर राख हो गई। फसल जलने से किसानों को लाखों रूपये की आर्थिक हानि हुई। पीड़ित किसानाें ने पड़ोसी किसान पर पराली जलाने का आरोप लगाया है।