गाज़ियाबाद: आदर्श नगर कॉलोनी में मौत से पहले का वीडियो वायरल, कर्जदारों से परेशान प्रोफेसर ने निगला जहर
गाजियाबाद के मोदीनगर के दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित मुलतानीमल मोदी पीजी कॉलेज में फिजिक्स विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर सुरेन्द्र कुमार मिश्रा ने कर्जदारों से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर खुदकुशी कर ली। असिस्टेंट प्रोफेसर की पत्नी आरती ने कॉलेज के दो शिक्षकों व एक चपरासी और दिल्ली निवासी एक महिला पर सुरेन्द्र कुमार मिश्रा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।