गाजियाबाद में टीला मोड़ थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला से वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 2.42 लाख रुपये की ठगी हुई है। साढ़े 43 हजार रुपये जमा करा 67 हजार रुपये का रिटर्न भी दिया। इसके बाद 2.42 लाख रुपये ठग लिए। तीन माह पुराने मामले में मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज हुई है।