गाज़ियाबाद: आरडीसी इलाके में विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा ने पाकिस्तान का पुतला फूंका
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में गाजियाबाद के आरडीसी इलाके में विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। महासभा के पीठाधीश्वर और अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बीके शर्मा हनुमान ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई पर्यटकों की जान गई है।