बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत 268 परीक्षा केंद्रों पर 7000 असाक्षरों ने दी परीक्षा
बल्देवगढ़ विकासखंड अंतर्गत 268 परीक्षा केन्द्रों पर 7000 असाक्षरों ने शान्ति पूर्वक परीक्षा दी। अक्षर साथियों की मदद से यह परीक्षा सम्पन्न कराई गई। विकासखंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार अहिरवार एवं बीआरसीसी राहुल त्रिपाठी के द्वारा समस्त परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया।जिसमें समस्त परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा होना पाया गया।