बल्देवगढ़: मजना के पास बाइक चालक के साथ मारपीट कर लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने कनेरा के पास से किया गिरफ्तार
बल्देवगढ़ पुलिस थाना अंतर्गत मजना के पास 14 मार्च 2024 को अज्ञात आरोपियों के द्वारा बाइक चालक जगदीश लोधी पुत्र धीरज लोधी निवासी कबराटा के साथ मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।जिसमें बल्देवगढ़ पुलिस ने उक्त आरोपियों को कनेरा के पास से गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपियों में रवि यादव के साथ दो अन्य साथी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।