साहिबगंज: उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाकर उपायुक्त ने सुनी आमलोगों की समस्याएं, दिलाया भरोसा
समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में मंगलवार को उपायुक्त हेमंत सती ने जनता दरबार लगाकर दूरदराज के इलाकों से अपनी समस्याओं को लेकर आए आमलोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। जहां इस दौरान बारी बारी से सभी लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाकर मामले में जल्द से जल्द कार्यवाही करने का निर्देश जारी किया।