साहिबगंज: रसूलपुर दहला निवासी वृद्ध व्यक्ति को बेटा व बहु ने पत्थर से मारकर किया घायल, नगर थाना पुलिस ने इलाज के लिए भेजा अस्पताल
नगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर दहला निवासी वृद्ध व्यक्ति को उसके ही बेटे व बहु ने पत्थर से मारकर घायल कर दिया। जहां वृद्ध व्यक्ति अपने साथ मारपीट किए जाने की बात को लेकर नगर थाना पहुंच अपनी आपबीती सुनाई जिसके बाद पुलिस ने घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल भेज दिया जहां उसका इलाज किया गया।