साहिबगंज: महादेवगंज में आजसू जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में की गई ग्राम सभा, लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कराने का लिया निर्णय
सदर प्रखंड क्षेत्र के महादेवगंज में आजसू जिलाध्यक्ष चतुरानंद पांडेय की अध्यक्षता में स्थानीय ग्रामीणों के साथ ग्राम सभा आयोजित की गई। जहां आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए गांव के सभी युवाओं को मतदान से जोड़ने व शत प्रतिशत मतदान कराने का निर्णय लिया। वही बूथ कमिटी के सक्रिय सदस्यों को लेकर भी चर्चा की गई। इस मौके पर कई लोग मौजूद थे।