साहिबगंज: हाजीपुर दियारा में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 3 लोग घायल, घायलों का सदर अस्पताल में इलाज जारी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाजीपुर दियारा में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई जहां इस मारपीट की घटना में एक पक्ष के 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर सभी घायलों को मुफस्सिल पुलिस के सहयोग से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां सभी लोगों का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल मुफस्सिल पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।