साहिबगंज: लालबथानी में बाईक से गिरने से महिला हुई घायल, सदर अस्पताल लाने पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने किया मृत घोषित
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालबथानी में चलती बाईक से नीचे गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसके बाद परिजनों ने गांव में ही उसका प्राथमिक उपचार कराया। उधर स्थिति बिगड़ने के बाद महिला को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. विवेकानंद ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। उधर परिजन शव को पोस्टमार्टम कराए बगैर चले गए।