चूरू में मोहर्रम पर्व पर शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है। यहां शनिवार को कत्ल की रात को लेकर माकूल जाप्ता तैनात किया गया है। शहर के धोबी चौराहा, ईदगाह मोहल्ला, झारिया मोरी, नुरनबी मस्जिद, मोहल्ला तेलियान, नई सड़क सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है।