हसपुरा: बुनियाद केंद्र में आंख जांच के लिए शिविर, एक माह तक चलेगा आंख जांच अभियान, सभी उम्र के लोगों की होगी आंख जांच
हसपुरा प्रखंड कार्यालय कैम्पस स्थित बुनियाद केंद्र में समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य समिति की संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को आंख जांच शिविर का आयोजन किया गया। नेत्र चिकित्सक डा . सूर्य प्रकाश ने कहा सभी उम्र के लोगों को आंख जांच किया जाएगा। जांचोपरांत आवश्यकता अनुसार निशुल्क चश्मा दिया जाएगा।