भिंड नगर: भिण्ड: पूर्व कलेक्टर इलैया राजा टी के जन्मदिन पर समाजसेवियों ने पार्क में किया श्रमदान, दी शुभकामनाएं
भिंड।जिले के पूर्व कलेक्टर इलैया राजा टी के जन्मदिन के अवसर पर रविवार सुबह 9:00 बजे शहर के मिशन स्वच्छ पार्क में समाजसेवियों द्वारा श्रमदान कर अनोखे तरीके से उनका जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान समाजसेवियों ने पार्क की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश भी दिया।कार्यक्रम के दौरान सभी समाजसेवियों ने पूर्व कलेक्टर इलैया राजा टी को वीडियो कॉल के माध्यम से शुभकामनाएं दी