कैरो: लोहरदगा में कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत से होटल, रेस्टोरेंट व मिठाई दुकानदार परेशान, लकड़ी-कोयले के सहारे काम
लोहरदगा जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत से होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानदारों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे शहर के विभिन्न इलाकों में देखा गया कि पर्याप्त गैस उपलब्ध नहीं होने के कारण कई दुकानदारों को कामकाज प्रभावित होने की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।