रामसनेही घाट: रामसनेहीघाट में पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की छठी पुण्यतिथि मनाई गई, श्रद्धांजलि दी गई
रामसनेहीघाट में शुक्रवार की रात करीब 9:00 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक शाम बेनी बाबू के नाम शीर्षक से आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र से सैकड़ो लोगों ने हिस्सा लिया। वक्ताओ ने कहा बेनी प्रसाद वर्मा के केवल एक राजनेता नहीं थे बल्कि समाज के हर वर्ग के हितैषी थे।