साहिबगंज: मिर्जाचौकी पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले दो अपराधियों को किया गिरफ्तार, सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद भेजा जेल
मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र की पुलिस ने थाना क्षेत्र के भगैया चेकनाका के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान दो साइबर अपराधियों को विभिन्न बैंकों के कई कार्ड, आधार कार्ड, फर्जी फिंगर प्रिंट, स्टांप पैड, मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड, खाली चेकबुक व एक टोयोटा कोरोला कार के साथ गिरफ्तार किया। जहां गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को सदर अस्पताल में जांच के बाद जेल भेज दिया।