साहिबगंज: कुलीपाड़ा निवासी युवक को 2 लड़कों ने लाठी डंडे से मारकर किया घायल, इलाज कराने पहुंचा सदर अस्पताल
नगर थाना क्षेत्र के कुलीपाड़ा निवासी निवासी युवक अशोक पासवान पिता स्व. सुरेश पासवान को वही के रहने वाले दो लड़कों ने लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिया। जहां मारपीट की घटना में घायल युवक अपना इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल पहुंचा जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. व ड्रेसिंग कर्मी के द्वारा इलाज किया गया। वही मारपीट की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई है।