फूलपुुर: हबुसा मोड पर दो बाइक की भिड़ंत में एक बाइक सवार हुआ घायल, इलाज जारी
फूलपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सरायइनायत थाना क्षेत्र के हबुसा मोड पर दो बाइकों भिड़ंत एक बाइक सवार हुए घायल।बुधवार की शाम को प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रहा एक बाइक सवार ने दूसरे बाइक में टक्कर मार दी जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ है।मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायल बाइक सवार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।