फूलपुुर: बभनकुइया गांव में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की हुई मौत
फूलपुर तहसील अंतर्गत आने वाले सराय इनायत थाना क्षेत्र के बाभनकुइया गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। बुधवार की दोपहर में आकाशीय बिजली गिरने से गांव की एक अधेड़ महिला की मौत हो गई, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर मौके पहुंची स्थानी पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।