DMK नेता और विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन मुसीबत में फंस गए हैं। उन्हें उनके नीलांकरई स्थित घर से हिरासत में ले लिया गया है। उनके ऊपर तंजावुर में कावेरी जल विवाद पर एक रैली के दौरान कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। जॉइंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस डॉ. पी. विजयकुमार की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने उदयनिधि को उनके घर से हिरासत में लिया। बाहर टीवीके का प्रदर्शन चल रहा था और हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद थे। पुलिस उनके बीच से उदयनिधि स्टालिन को पूछताछ के लिए पुलिस की गाड़ी में ले गई।
तमिलनाडु में कावेरी जल मुद्दे पर तंजावुर में एक जनसभा आयोजित की गई। इस दौरान उदयनिधि स्टालिन ने भीड़ को संबोधित किया। उन्होंने थलपति विजय को एक डमी सीएम बताया। कहा कि मुख्यमंत्री और उनके मंत्री रील्स बनाने में बिजी रहते हैं। किसानों और लोगों के मुद्दे से उन्हें कुछ नहीं लेना। इस दौरान तृषा, तृषा के नारे लगे। उदयनिधि स्टालिन बीच �
Korba, Korba | Aug 4, 2026