थराली: कांग्रेस ने थराली नगर पंचायत चुनाव के लिए घोषणापत्र लॉन्च किया, इसे शपथपत्र के रूप में पेश किया
थराली नगर निकाय चुनाव के लिए बुधवार को दोपहर दो बजे कांग्रेस ने घोषणापत्र जारी कर थराली के विकास के एजेंडे पर प्रेस वार्ता की। ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस विनोद रावत,पर्यवेक्षक देवीदत्त कुनियाल की मौजूदगी में कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता रावत ने कुल 45 बिंदुओं का घोषणा पत्र जारी किया।