परागपुर: जसवां-कोटला में ओवर हैड टैंक पेयजल योजना को शीघ्र करवाया जाएगा चालू, प्रागपुर में बोले विधायक विक्रम ठाकुर
Pragpur, Kangra | Apr 14, 2024 विधायक विक्रम सिंह ठाकुर ने प्रागपुर में बजानकारी दी कि जसवां कोटला गांव की पानी की समस्या का समाधान करने के लिए ओवर हैड टैंक नई पानी की स्कीम बनवाई थी, परंतु व्यवस्था परिवर्तन व राजनीतिक द्वेष की भावना से इस स्कीम को बंद कर दिया गया। विभाग से बात कर अति शीघ्र पानी की योजना को चालू करवाया जाएगा ताकि गोरालधार के आसपास पानी की समस्या का हल हो जाए