जगदीशपुर: गोराडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया, कानून व्यवस्था डीएसपी ने दी जानकारी
गोराडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोराडीह थाना क्षेत्र के जिलेबिया मोड़ के समीप एक अपराधी अवैध हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची