बहादुरपुर: मोरो थाना कांड के प्राथमिकी अभियुक्त बिरू राय गिरफ्तार
समस्तीपुर निवासी आरोपी को पुलिस ने दबोचा,
मोरो थाना कांड संख्या-57/25 के प्राथमिकी अभियुक्त बिरू राय को दरभंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान समस्तीपुर जिले के चकमेहसि थाना क्षेत्र अंतर्गत नामापुर गांव निवासी बिरू राय, पिता स्वर्गीय रामदेव राय के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।