जमुई: परंपरागत हथियार और सीपल ताजिया के साथ विभिन्न जगहों से निकाला गया मोहर्रम का अखाड़ा, लोगों ने दिखाए करतब
Jamui, Jamui | Jun 26, 2026 मोहर्रम का अखाड़ा परंपरागत हथियार और ढोल- बाजे के साथ शुक्रवार की शाम 4:00 बजे से शहर के विभिन्न इलाकों से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया। इस दौरान महराजगंज, महिसौड़ी, पैठान चौक, इस्लाम नगर समेत विभिन्न जगहों पर सीपल और ताजिया के साथ या अली और या हुसैन के नारे गूंजते रहे। सीपल और ताजिया के साथ विभिन्न चौक- चौराहों पर युवाओं ने खूब लाठियां खेली।